सहस्रधारा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर लूट, मैनेजर व सेल्समैन को पीटकर नकदी लूटी – uttarakhandawaaz.in

सहस्रधारा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर लूट, मैनेजर व सेल्समैन को पीटकर नकदी लूटी

देहरादून ,
राजधानी देहरादून में सहस्रधारा रोड (कृषाली) स्थित आदि फिलिंग स्टेशन पर बीती रात 10–15 युवकों ने धावा बोलकर मैनेजर व सेल्समैन से मारपीट करते हुए करीब ₹1.25 लाख लूट लिए और फरार हो गए।
यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पीड़ित मैनेजर धर्मवीर पांचाल ने इस संबंध में राजपुर थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


झगड़े से शुरू होकर लूट और मारपीट तक पहुंची वारदात

धर्मवीर के अनुसार देर रात पेट्रोल पंप पर पहुंचे युवकों ने स्पीड पेट्रोल भरने को लेकर विवाद खड़ा किया।
सेल्समैन आदित्य द्वारा समझाने पर युवकों ने पहले उसके साथ मारपीट की और बीचबचाव करने पहुंचे मैनेजर धर्मवीर पर भी हमला कर दिया।
इस दौरान दिनभर की बिक्री से जमा करीब ₹1.25 लाख नकदी भी लूट ली गई।


पंप से घर तक पीछा कर हमला

धर्मवीर ने बताया कि वह खुद को बचाकर पास स्थित अपने घर पहुंचे, लेकिन आरोपी पीछा करते हुए उनके घर में घुस आए।

  • धर्मवीर की पत्नी मंजू के साथ भी मारपीट की गई।

  • आरोपी घर से लैपटॉप उठा ले गए,

  • वाशिंग मशीन व अन्य सामान तोड़ा और

  • खिड़कियों को भी क्षति पहुंचाई।
    जाते-जाते आरोपियों ने धमकी दी कि पेट्रोल पंप का संचालन उनके अनुसार ही किया जाए।


पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने धर्मवीर की तहरीर पर मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *