दून पुलिस ने रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के साथ मिलकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संयुक्त जनसंपर्क अभियान चलाया।

देहरादून, 
अभियान के तहत पुलिस और RAF टीमों ने कोतवाली नगर क्षेत्र के लक्‍कड़ मंडी, रीठा मंडी, मुस्लिम कॉलोनी, खुड़बुड़ा, धामावाला, लक्खीबाग और पटेलनगर क्षेत्र के देहराखास, काली मंदिर, इद्रेश, लालपुल व बाजार चौकी जैसे इलाकों में पैदल भ्रमण किया।

इस दौरान क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, साम्प्रदायिक सौहार्द, पूर्व में घटित घटनाओं के साथ-साथ संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी जुटाई गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य ऐसे इलाकों का डाटा संकलित कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करना है, ताकि भविष्य में किसी भी आकस्मिक स्थिति या साम्प्रदायिक तनाव के हालात में कम से कम समय में मौके पर पहुंचकर हालात पर नियंत्रण किया जा सके और शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *