पीआरडी स्वयंसेवकों को बड़ी सौगात: अब मिलेगा 12 दिन का मानदेय सहित अवकाश

देहरादून ,

प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (PRD) स्वयंसेवकों को बड़ा तोहफ़ा दिया है। अब उन्हें साल में 12 दिन का मानदेय सहित आकस्मिक अवकाश मिलेगा। मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया।

फैसले की मुख्य बातें:

  • 12 दिन अवकाश: साल में 12 दिन का मानदेय सहित आकस्मिक अवकाश।

  • पात्रता: कम से कम 365 दिन की ड्यूटी पूरी करने वाले कार्ययोजित स्वयंसेवक।

  • नियम: हर 30 दिन की ड्यूटी पर 1 दिन का अवकाश।

  • अनुमोदन: तैनाती स्थल के संबंधित सक्षम अधिकारी द्वारा।

  • छमाही नियम: जनवरी-जून में अधिकतम 6 अवकाश और शेष जुलाई-दिसंबर में 6 अवकाश। बचा हुआ अवकाश आगे नहीं जोड़ा जाएगा।

मंत्री रेखा आर्या का बयान

मंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा और अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों में पीआरडी स्वयंसेवकों की उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *