बड़े धूमधाम से तमसा नदी में किया गया गणेश विसर्जन

देहरादून ,

11 दिनों की पूजा अर्चना के बाद गणेश स्तुति और प्रदेश की सुख शांति की प्रार्थना की उपरांत आज तमसा नदी में गणेश विसर्जन बड़े धूमधाम से किया गया , श्री महाकाल सेवा समिति के कैंप कार्यालय झंडा बाजार में विराजे गणपति बप्पा जी की पूजा अर्चना के उपरांत संस्था के सदस्यों द्वारा विधि विधान के साथ गणपति जी का विसर्जन किया गया तद उपरांत बच्चों को फल और मिष्ठान वितरण किया गया संस्था के अध्यक्ष श्री रोशन राणा जी ने बताया कि श्री महाकाल समिति के कैंप कार्यालय झंडा बाजार में विगत 13 वर्षों से विघ्नहर्ता गणपति देव पधार रहे हैं , इस दौरान संस्था के बालकिशन शर्मा, संजीव गुप्ता, हेमराज अरोड़ा, आलोक जैन, राहुल माटा ,कृतिका राणा, अनुष्का राणा मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *