देहरादून ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से भेंट की। मुलाकात के दौरान सीएम ने हाल ही में राज्य में आई प्राकृतिक आपदा की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। साथ ही अन्य समसामयिक मुद्दों पर भी दोनों के बीच चर्चा हुई।