देहरादून,
शहर में बढ़ते ध्वनि और वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए देहरादून पुलिस ने पिछले डेढ़ वर्षों के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर, मल्टीटोंड हार्न, तेज म्यूजिक सिस्टम और अत्यधिक धूम्र उत्सर्जन करने वाले वाहनों पर शिकंजा कसते हुए कुल 4912 चालान काटे और 597 वाहन सीज किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना और कार्रवाई की गई।
अब तक की कार्रवाई का आंकड़ा:
-
🚫 मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के चालान – 1060
-
🔊 मल्टीटोंड/प्रेशर हार्न का इस्तेमाल करने वालों पर चालान – 1634
-
🎶 तेज म्यूजिक सिस्टम लगाने पर चालान – 154
-
💨 अत्यधिक धूम्र उत्सर्जन करने वाले वाहनों के चालान – 1183
-
🔒 सीज किए गए वाहन (ध्वनि/वायु प्रदूषण के आधार पर) – 597
पुलिस का कहना है कि ऐसे वाहन न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य और शांति पर भी गंभीर असर डालते हैं। ध्वनि और वायु प्रदूषण को रोकने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
जनहित में अपील:
देहरादून पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे मॉडिफिकेशन से बचें, मानक साइलेंसर और हॉर्न का ही प्रयोग करें, और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की समय-समय पर सर्विस कराएं। नियमों का पालन कर न केवल खुद की, बल्कि समाज की भी सुरक्षा सुनिश्चित करें।