पंचायत विकासखंडों में मतदान के दो दिन रहेगी छुट्टी

24 जुलाई को प्रथम एवं 28 जुलाई को दूसरे चरण का मतदान

देहरादून ,

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के अंतर्गत देहरादून जिले में मतदान के दौरान दो दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निकाय) सविन बंसल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रथम चरण का मतदान 24 जुलाई (बृहस्पतिवार) को और द्वितीय चरण का मतदान 28 जुलाई (सोमवार) को होगा।

निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित सभी शासकीय व अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अर्ध-शासकीय निकायों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों, कारीगरों और मजदूरों को इन दोनों तिथियों पर सवेतन सार्वजनिक अवकाश दिया जाएगा, जिससे वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

साथ ही, मतदान तिथि पर संबंधित क्षेत्रों के कोषागार और उपकोषागार भी बंद रहेंगे। यह निर्णय राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में लिया गया है, जिसमें गोपनीयता, निष्पक्षता और सुगमता के साथ मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने पर जोर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *