मुख्यमंत्री धामी से डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, डॉ. कोरे ग्लिकमैन व अमित भाटिया ने की मुलाकात, पर्यावरण और विकास के संतुलन पर हुई चर्चा

देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में हेस्को के संस्थापक एवं पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, इंफोसिस ग्लोबल (सस्टेनेबिलिटी एंड डिज़ाइन व्यवसाय) के पूर्व उपाध्यक्ष एवं ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के विजिटिंग प्रोफेसर डॉ. कोरे ग्लिकमैन तथा कॉरपोरेट जगत से जुड़े अमित भाटिया ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

डॉ. कोरे ग्लिकमैन ने उत्तराखंड में ग्रॉस एनवायरमेंटल प्रोडक्ट (GEP) व्यवस्था लागू करने तथा पर्यावरणीय कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जानकारी दी कि शीघ्र ही अमेरिका के पिट्सबर्ग में वैश्विक पर्यावरणीय मुद्दों पर एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें GEP और इकोलॉजी-इकोनॉमी के संतुलन जैसे विषयों पर चर्चा होगी। डॉ. कोरे ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी को सम्मेलन में भाग लेने के लिए औपचारिक निमंत्रण भी दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाकर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि जल संरक्षण, वन संपदा संरक्षण सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे सतत विकास को बढ़ावा मिल रहा है।

भेंट के दौरान डॉ. शिवम जोशी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *