कार्यक्रम में उचित स्थान ना मिलने पर भाजपा पार्षद भड़के ,अपनी ही सरकार के कार्यक्रम को बीच में छोड़ बाहर निकले

हरिद्वार ,

ऋषिकुल ऑडिटोरियम में शहरी विकास विभाग द्वारा आयोजित शहरी आजीविका मेला कार्यक्रम में उस समय अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गई, जब कार्यक्रम में आए सभी भाजपा पार्षद उनको सम्मान के साथ स्थान ना देने पर आक्रोशित हो गये। जोकि कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर निकल गये। जबकि कार्यक्रम में प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और रानीपुर विधायक आदेश चैहान मंच पर मौजूद थे। भाजपा के सभी पार्षदों का आरोप था कि निगम द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में जहां मंच पर अधिकारी, कर्मचारी, नेतागण मौजूद थे, तो पार्षदों को मंच पर जगह ना देना अधिकारियों की मानसिकता को दर्शाता है। कार्यक्रम में मंच से ही नगर निगम की मेयर अनिता शर्मा ने नगर आयुक्त को आड़े हाथों लेते हुए सभी पार्षदों की भावनाओं कद्र कराते उनको सम्मान के साथ स्थान ना देने जाने का अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि हमारे लिए भाजपा और कांग्रेस के पार्षद अलग-अलग नहीं हैं। हम सभी पार्षदों को एक नजर से देखते हैं। कार्यक्रम में मौजूद सभी पार्षदों को मंच पर स्थान मिलना चाहिए था। बताते चलें कि शहरी आजीविका मेले में मंच पर निगम से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी, छोटे मोटे नेता विराजमान थे, मगर निगम के सभी पार्षदों को मंच से नीचे बैठाया गया, जिससे पार्षद भड़क गए और कार्यक्रम छोड़कर चले गए। भाजपा के पार्षदों ने कार्यक्रम की व्यवस्था पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए मीडियां के सामने अपना गुबार निकालते हुए नगर निगम अधिाकारियों पर अपना आक्रोश प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *