दून सिख वेलफेयर सोसायटी का 42वां नेत्र जाँच चिकित्सा शिविर एक अक्टूबर से

देहरादून ,

उत्तराखंड की चिरपरिचित एवं सम्म्मनित संस्था दून सिख वेलफेयर सोसायटी अपना 42वां नेत्र जाँच चिकित्सा शिविर आगामी एक अक्टूबर से आठ अक्टूबर तक महन्त इन्द्रेश हॉस्पिटल के सहयोग से लगायेगी। आज सुभाष रोड स्थित गुरु नानक निवास में इस सम्बन्ध में आजीवन सदस्यों के साथ एक आम सभा आयोजित की गयी जिसमें सबको अवगत कराया गया कि आगामी एक अक्टूबर को डोईवाला गुरुद्वारा लंगर हाल मे  प्रातः 10 बजे से 1.00 बजे तक आँखों की जांच, मंगलवार, बुधवार तीन और चार अक्टूबर को देहरादून में प्रातः नौ बजे से दोपहर एक बजे तक जांच शिविर लगेगा। इस अवसर पर जानकारी देते हुए सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष कृपाल सिंह चावला ने बताया कि जांच में मोतिया बिन्द एवँ अन्य ऑपेरशन योग्य रोगियों के ठहरने, खाने एवँ दवाओं की व्यवस्था निःशुल्क होगी और जब तक उन्हें महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल की प्रतिदिन के क्षमता अनुसार प्रतिदिन भेजा जायेगा। उन्होंने बताया कि ऑपेरशन के पश्चात सभी रोगी हॉस्पिटल से घर चले जायेंगे। उन्होंने बताया कि अक्टूबर को गुरुनानक निवास के बरातघर में समापन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर आजीवन सदस्यों ने 42 वर्ष से सफल नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित करने के लिये संस्थापक अध्यक्ष कृपाल सिंह चावला एवं कार्यकारिणी सदस्यों की प्रशंसा की और वहीं शिक्षा के क्षेत्र में सेवा कार्य करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर सभा मे अध्यक्ष जे एस जस्सल ने अवगत कराया कि नेत्र चिकित्सा शिविर के संयोजक इंदरजीत सिंह और समन्यवक सचिव केके अरोड़ा हैं। इस अवसर पर सभा में पूर्व अध्यक्ष जीएस जस्सल, अमरजीत सिंह भाटिया, गुरजीत सिंह, जेसी शर्मा, अर्जुन दास भारद्वाज ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर सभा में सोसायटी के अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *