नियमों को ताक पर रखकर किया गया आरटीओ का ट्रांसफरः विजयवर्धन

सूचना के अधिकार के तहत हुआ खुलासा
मुख्यमंत्री को पत्र लिख नियम विरूद्ध किये गये स्थानांतरण की सीबीआई से जांच कराये जाने की मांग
देहरादून ,

महानगर सिटी बस सेवा महासंघ के अध्यक्ष एवं आरटीआई एक्टिविस्ट विजयवर्धन डंडरियाल ने कहा है कि उनके द्वारा सूचना के अधिकार के तहत खुलासा किया गया है कि नियमों को ताक पर रखकर आरटीओ देहरादून सुनील शर्मा का ट्रांसफर हुआ है इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर नियम विरूद्ध किये गये स्थानांतरण की सीबीआई से जांच कराये जाने की मांग की है। आज दर्शनलाल चैक नरदेव शास्त्री मार्ग स्थित कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार आरटीओ सुनील शर्मा का ट्रांसफर पौड़ी से 25 नवंबर 2021 को आरटीओ देहरादून (प्रवर्तन) के पद पर किया गया लेकिन 25 अक्टूबर 2022 को सुनील शर्मा का ट्रांसफर एक वर्ष के अंदर ही आरटीओ (प्रवर्तन) से देहरादून आरटीओ (प्रशासन) के पद पर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जबकि आरटीओ अल्मोड़ा शैलेश तिवारी को देहरादून (प्रशासन) के पद पर उपयुक्त पाया गया था और गठित कमेटी द्वारा भी शैलेश तिवारी के (प्रशासन) के पद के लिए ही संस्तुति की गई थी। उन्होंने कहा कि लेकिन परिवहन मंत्री तथा सचिव परिवहन द्वारा शैलेश तिवारी को आरटीओ (प्रशासन) से इतर आरटीओ (प्रवर्तन) के पद पर नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि जबकि विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग की नियमावली अनुसार अधिनियम 27 में स्पष्ट प्रावधान है की विशिष्ट परिस्थितियों में कोई परिवर्तन अपेक्षित हो तो मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा यह सदस्य होंगं और यह सदस्य अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव वन एवं अवस्थापना विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त, प्रमुख सचिव, कार्मिक सदस्य होंगेे। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इस मामले की सीबीआई से जांच कराये जाने की मांग की है। इस अवसर पर वार्ता में महासंघ के अनेक पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *