लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हुआ हादसा, दून कोर्ट में नियुक्त 02 लोगों की मौत

ऋषिकेश की तरफ जा रही कार को पीछे से डंपर/ट्रक ने मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार आज दिनांक 24/03/2025 की प्रातः देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहा डंपर संख्या UK18 CA 6636 लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर 03 वाहनो को क्षतिग्रस्त कर टोल प्लाजा के पोल से टकरा गया। डंपर की चपेट में आने से 02 वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गये तथा एक वाहन UK07 AF 2506 UK 07 डंपर तथा उक्त पोल के मध्य फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें बैठे 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को वाहन से बाहर निकाल कर अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में भिजवाया जा रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया है, जिनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। दोनों मृतक डिस्ट्रिक्ट कोर्ट टिहरी में नियुक्त थे तथा आज अपने घर से टिहरी के लिए जा रहे थे। लेकिन, होनी को तो कुछ और ही मंजूर था।

डंपर चालक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। दुर्घटना कारित करने वाले डंपर के समस्त दस्तावेजों की ARTO ऋषिकेश द्वारा जांच की गई, जिसमें सभी दस्तावज सही पाए गए है, साथ ही डंपर में भरी खनन सामग्री से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। घटना के संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *