देहरादून,
उत्तराखंड में देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में आज निकाय चुनाव मतदान के दौरान नगर निगम के वार्ड 57 में क्षेत्रीय विधायक के अचानक पहुँचने से बवाल खड़ा हो गया , हंगामा तेज होने पर बूथ पर तैनात पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाला बता दें कि रायपुर विधानसभा से भाजपा विधायक उमेश शर्मा “काऊ” ने पोलिंग बूथ पर अचानक पहुँच कर अपने प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने की कौशिक की जिससे निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने विधायक को बूथ के अन्दर जाने से रोका और इसे आचारसंहिता का उलंघन बताया जिसपर विधायक व निर्दलीय प्रत्याशी के बीच जमकर नोकझोक हुई जिस को शान्त करने के लिए पुलिस को हल्के बल का भीप्रयोग करना पड़ा।
वंही निर्दलीय प्रत्याशी की माने तो विधायक के द्वारा बूथ के अन्दर जा कर गड़बड़ी करने की कोशिश की जा रही थी जिसका प्रत्याशी व प्रत्याशी समर्थकों के द्वारा विरोध किया गया साथ ही विधायक पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया गया ।