बागेश्वर उप चुनाव में बीजेपी की हुई नैतिक हारः कांग्रेस

सरकार ने सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर इस चुनाव में लगाई थी कई पाबंदियाः करन माहरा
देहरादून ,

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि बागेश्वर उप चुनाव में बीजेपी की नैतिक हार हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नैतिक जीत हुई है। आज कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा में कांग्रेस साढ़े 11 हजार से चुनाव हारी थी, और इस बार मात्र 2400 से हारे हैं। यह जीत का अंतर ही काफी कम रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इस चुनाव में वोट बैंक बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपना 10 हजार का वोट बैंक बढ़ाया है। सरकार ने सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर इस चुनाव में कई पाबंदिया लगाई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बागेश्वर की जनता का आभार प्रकट करती है, जिन्होंने अपना आशीर्वाद कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में जगह जगह डोजर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर लोगों की जमीन छीन रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अतिक्रमण के नाम पर आम जनता के छोटे-छोटे रोजगार को हटाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा इसके लिए आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश के बावजूद व्यपारियों व लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना की जा रही है जिसे सहन नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *