तेल का टैंकर खाई में समाया, चालक व परिचालक गंभीर घायल – uttarakhandawaaz.in

तेल का टैंकर खाई में समाया, चालक व परिचालक गंभीर घायल

देहरादून ,

जनपद टिहरी थाना नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत बेमुंड के पास तेल का टैंकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गये। इस दौरान एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर दो घायलों को बचाया और दोनों गंभीर रूप से घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल भेजा। यहां मिली जानकारी के अनुसार आज प्रातः लगभग तीन बजे डीसीआर टिहरी के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि खाड़ी व आगराखाल के बीच बेमुंड नामक स्थान पर एक तेल का टैंकर खाई में गिर गया है और जिसक रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। इस दौरान सूचना पर पोस्ट ढालवाला से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और रेस्क्यू के कार्य में जुट गई। इस दौरान एसडीआरएफ टीम के सदस्यों ने बताया कि यह दुर्घटनाग्रस्त तेल का टैंकर चंबा की तरफ जा रहा था तथा थाना नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत बेमुंड के पास अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से लगभग डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें दो व्यक्ति चालक व परिचालक सवार थे जो गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर रात्रि के घनघोर अंधेरे में गहरी खाई में उतरकर जिला पुलिस के साथ मिलकर उक्त दोनों घायलों तक पहुंच बनायी और जिसको कड़ी मशक्कत के बाद रोप व स्ट्रेचर की सहायता गम्भीर घायल अवस्था में मुख्य सड़क तक लाया गया तथा एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा गया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने बताया कि घायल व्यक्तियों में टैंकर चालक राजीव शर्मा पुत्र भूपेन्द्र शर्मा उम्र 37 निवासी ग्राम झालू थाना हल्दौर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश और परिचालक निखिल चैधरी पुत्र पपन चैधरी उम 18 निवासी ग्राम आयतपुर खजूरी बिजनौर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश है। इस अवसर पर रेस्क्यू टीम के सदस्यों में एसआई सुरेंद्र सिंह नेगी, अर्जुन सिंह, अनूप सिंह, मनमोहन सिंह, सुमित तोमर, शिवम सिंह, प्रदीप सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *