पुलिस पर पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज ना करने का आरोप

हरिद्वार ,

भोजनालय स्वामी ने चाचा-भतीजे पर गाली गलोच, जान से मारने की धामकी देने व मारपीट करने तथा कोतवाली नगर पुलिस पर उनको बचाने और उसकी तहरीर पर कोई कार्यवाही ना करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने घटना के सम्बंध में एसपी सिटी से मिलकर घटना की वीडियो उपलब्ध कराते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने व न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। एसपी सिटी ने घटना के वीडियों फुटेज देखकर कोतवाली नगर पुलिस को पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये हैं। पीड़ित का आरोप है कि कोतवाली नगर पुलिस एसपी सिटी के आदेश के बाद भी उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। आरोप है कि कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक पीड़ित पर तहरीर अपने ढंग से लिखवाने का दबाव डाल रही है। पीड़ित आरोपी चाचा-भतीजे द्वारा जान से मारने की धामकी से डर कर अपनी जान बचाकर बचता घूम रहा है। इस बात की जानकारी पीड़ित भोजनालय स्वामी सौरभ दुग्गल पत्र विनोद दुग्गल निवासी अलंककार विहार कनखल हरिद्वार ने बुधवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। पीड़ित ने बताया कि उसका चित्र टाकिज की गली हरिद्वार में गोदड़ी वाली धर्मशाला के सामने भोजनालय झूलेलाल के नाम से है। उसके भोजनालय के सामने ब्रेकफास्ट एण्ड टूर एण्ड टेªवल्स के नाम से रेहड़ा पर कारोबार करने वाले शख्स उससे खाने का काम करने को लेकर रंजिश रखता है। गोदड़ी वाली धर्मशाला सिंधियों की है जहां पर सिंघी यात्री ही ठहरते हैं और वह पंजाबी होने के बावजूद सिंधी भाषा का उसको अच्छा ज्ञान है। उसके द्वारा सिंधी यात्रियों के साथ सिंधी भाषा में बात करते हुए अपना भोजनालय चला रहा है इस बात को लेकर सामने वाला रेहड़े पर अपना ब्रेकफास्ट एण्ड टूर एण्ड टेªवल्स करने वाला शख्स उससे रंजिश रखता चला आ रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 03 सितम्बर की सुबह करीब साढे़ दस बजे रेेहड़े पर कारोबार करने वाला शख्स भोजनालय पर पहुंचा। आरोप है कि उसने उसके साथ गाली गलोच करते हुए कई थप्पड़ लगा दिये, जिसका उसने विरोध किया। आरोप है कि रेहड़ा लगाने वाला शख्स ने उसको धामकाते हुए फोन कर अपने भतीजे को मौके पर बुला लिया। भतीजे ने उसकी भोजनालय में घुसकर चमचे से हमला कर दिया, इतना ही नहीं उसके बाद उसके भोजनालय से ही फ्राईपिन उठाकर उसके सिर पर लगातार कई वार कर दिया। उसका विरोध करने पर चाचा-भतीजे ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर सिर पर फ्राईपिन से वार करते हुए सिर फोड़ दिया। उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसके सिर पर 16 टांके आये हैं। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ने पर उसको हॉयर सेंटर एम्स रफेर कर दिया। सौरभ दुग्गल ने बताया कि एम्स में उसकी हालत समान्य होने पर उसकी हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी। घटना के सम्बंध में कोतावली नगर हरिद्वार पहुंचकर तहरीर दी गयी। लेकिन पुलिस ने उसकी तहरीर पर कोई कार्यवाही नहीं की है। आरोप है कि कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक भावना कैथोला आरोपियों को बचाने के लिए उस पर अपने तरीके से तहरीर लिखवाने के लिए दबाव डाल रही है। पीड़ित अपने परिजनों व शुभचिंतकों के साथ मामले के सम्बंध में एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार से मिलकर घटना की वीडियो फुटेज उपलब्ध कराते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए न्याय दिलाने की मांग की गयी। एसपी सिटी द्वारा कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये। आरोप है कि जब पीड़ित कोतवाली नगर पहुंचा तो कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया और तहरीर बदलने के लिए दबाव डाला गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि चाचा-भतीजे ने उसको जान से मारने की धमकी दी है। जिनके डर से वह अपने भोजनालाय में भी नहीं बैठ रहा है और अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर बचता फिर रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि कोतवाली नगर पुलिस दबाव में उसका मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। कोतवाली नगर पुलिस के आगे अपने ही एसपी सिटी के आदेश भी कोई मायने नहीं रख रहे हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान पीड़ित का भाई गौरव दुग्गल, माता रिता दुग्गल और पत्नी रूपा दुग्गल के साथ अन्य शुभचिंतक भी मौजूद रहे। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक भावना कैथोला ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गयी है। दोनों ही पक्षों की ओर से जिला अस्पताल के मेडिकल को लगाया गया है। जिसमें दोनों पक्षों के सिर पर गहरी चोट लगी है। इसलिए पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही विधिाक कानूनी कार्यवाही की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *