चोरी की घटना में वांछित 5000/- का ईनामी अभियुक्त अभियुक्त को पुलिस द्वारा रायपुर क्षेत्र से किया गिरफ्तार

अभियुक्त द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ कोतवाली क्षेत्र में दुकान का शटर तोड़कर दिया था चोरी की घटना को अंजाम

पूर्व में पुलिस द्वारा अभियुक्त के साथी को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल

घटना के बाद से ही अभियुक्त लगातार चल रहा था फरार, अभियुक्त पर एसएसपी देहरादून द्वारा 5000/- ₹ का ईनाम किया गया था घोषित

देहरादून ,

कोतवाली नगर क्षेत्र में एक बंद दुकान का शटर तोड़कर हुई चोरी की घटना के संबंध में पुलिस टीम द्वारा घटना के अगले ही दिन घटना में शामिल एक अभियुक्त अश्वनी पुत्र जयप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, उक्त अभियोग में वांछित एक अन्य अभियुक्त ईश्वर सिंह उर्फ माधव, जो घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था तथा अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उस पर 5000/- रू0 का इनाम घोषित किया गया था।

अभियुक्त की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर के माध्यम से जानकारी एकत्रित की गई तथा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी की गई नगदी बरामद की गई।

*नाम पता अभियुक्त :-*

ईश्वर सिंह उर्फ माधव पुत्र अमरीक सिंह निवासी छबीलबाग, थाना कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 22 वर्ष।

*बरामदगी*

2200/- ₹ नगद (घटना में चोरी किये गए)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *