प्रशासनिक टीम ने शिवांता जेडी मिनरल्स खड़िया स्टॉक पर की छापामारी

छापे की सूचना से पूर्व ही स्टॉक परिसर में मौजूद खनन माफिया फरार
लालकुआँ ,

लालकुआँ तहसील अंतर्गत हल्दूचैड़ क्षेत्र के गंगापुर में स्थित शिवांता जेडी खड़िया मिनरल्स स्टॉक परिसर के अंदर अवैध खनन होने की सूचना प्रशासन को मिली। तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने तुरंत इसका संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार राजीव वर्मा को टीम के साथ मौके पर जाकर स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिये। तहसीलदार के आदेश के बाद दोपहर में नायब तहसीलदार राजीव वर्मा ने पटवारी सुनीता लोहनी के साथ शिवांता जेडी मिनरल्स खड़िया स्टॉक में छापा मारा गया। लेकिन छापे की सूचना से पूर्व ही स्टॉक परिसर में मौजूद खनन माफिया भाग निकले। प्रशासन की टीम द्वारा परिसर में खोदी गई भूमि की पैमाइश की गई। साथ ही परिसर में लगे काली राख के बड़े-बड़े ढेरों की भी फोटोग्राफी/विडियो की गई। वहीं नायब तहसीलदार राजीव वर्मा ने बताया कि छापे के दौरान जिस भूमि से अवैध रूप से उपखनिज निकाला गया था। उसकी पैमाइश कर रिपोर्ट तैयार की गई। उन्होंने बताया कि करीब 15 मीटर लंबा और 4 मीटर गहरा जेसीबी से गड्ढा कर उपखनिज निकली गई थी और उक्त गड्ढे को काली राख से भरा जा रहा था। इस मामले में स्टॉक मालिक को नोटिस भेजा जाएगा। नायब तहसीलदार ने कहा कि काली राख सेंचुरी पेपर मिल लालकुआँ की बताई जा रही है। यह काली राख मिल से स्टॉक परिसर तक कैसे पहुंची तथा इसे कौन लाया इसकी भी गहराई से जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सेंचुरी पेपर मिल प्रशासन से भी इस मामले में पूछा जाएगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि विगत लम्बें समय से स्थानीय सेंचुरी पेपर मिल की काली राख डंपर वाहनों में भरकर खुलेआम लालकुआँ क्षेत्र के कई क्रशरों में पहुंचायी जाती है। बताया जा रहा है कि उक्त काली राख से स्टोन क्रेशरों में मिलावट का बड़ा खेल खेला जाता है। काली राख की मिलवाट के इस खेल में कई असरदार लोग शामिल हैं जिनकी मिलीभगत से क्रेशरों में काली राख की मिलवाट का यह खेल किया जाता है इसका खामियाजा खरीदारों को भुगतना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *