कुल्हूखेत के निकट पहाड़ी गिरने से मसूरी देहरादून मार्ग बाधित

मसूरी ,

मसूरी देहरादून मार्ग पर कुल्हूखेत के निकट पहाड़ी गिरने से मार्ग बाधित हो गया है जिस मार्ग के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई है वहीं स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को दी है जिसके बाद लोग निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर मार्ग खोले जाने का प्रयास किया जा रहा है खबर लिखे जाने तक मार्ग को यातायात के लिए नहीं खोला जा सका है वहीं इससे जहां पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं स्थानीय लोग भी मार्ग में फंसे हुए हैं हमारे द्वारा लगातार वैकल्पिक मार्ग की खबरें प्रकाशित की जाती रही है लेकिन अब तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है मसूरी को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग बरसात के समय अक्सर भूस्खलन के कारण बंद हो जाता है जिससे देश-विदेश के पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोग भी परेशान रहते हैं l वही गलोगी धार के पास सड़क का एक भाग टूट जाने के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है और आज पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा गिरने से एक बार फिर मार्ग बाधित हो गया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *