सिडकुल क्षेत्र से 12 बोर के तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार – uttarakhandawaaz.in

सिडकुल क्षेत्र से 12 बोर के तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार ,

सिडकुल पुलिस ने सोमवार की देर शाम को क्षेत्र में गश्त के दौरान बिना नम्बर प्लेट बाइक सवार एक संदिग्ध को दबोचा है। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सिडकुुल थाना एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि बीती देर शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस के गश्ती दल को नेहरू कॉलोनी से लेबर चैक जाने वाले मोड के पास बिना नम्बर प्लेट बाइक सवार पुलिस को देखकर बाइक मोड़ कर भाग खड़ा हुआ। जिस पर पुलिस को शक होने पर उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर उसको दबोच लिया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने संदिग्ध के पास से पुलिस ने एक 12 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सागर ऊर्फ अर्जुन कुमार पुत्र प्रीतम सिंह निवासी मुंडीखेडी रामपुर मनिहारान सहारनपुर यूपी हाल गोवर्धानपुर खानपुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *