एनएसयूआई का राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित
देहरादून ,
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में एनटीए द्वारा नीट, नेट यूजी एवं सीयूईटी के महत्वपूर्ण पेपर में धांधली किये जाने की वजह से एनटीए को बंद किये जाने की मांग कर राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया है। इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया कि नीट घोटाले में केन्द्र सरकार के अधीन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के भीतर गहरे भ्रष्टाचार को उजागर किया है और नीट एवं नेट जैसी परीक्षाओं का बार-बार लीक और अनियमितताओं ने उन लाखों छात्रों के भरोसे को तोड़ दिया है जो पारदर्शिता और निष्पक्षता पर अपना भविष्य बनाने की इच्छा रखते हैं एवं उत्तराखंड प्रदेश के छात्रों एवं अभिभावकों पर प्रदेश के कॉलेज की ओर से दी जाने वाली हॉस्टल की सुविधा एवं बस सुविधा अनिवार्य रूप से लेने का दबाव बनाया जा रहा है जो की गलत हैं। इस अवसर में प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी केन्द्र सरकार द्वारा जारी आंकडों से विदित होता है कि विगत वर्ष जो नीट परीक्षा आयोजित की गयी थी उसमें लगभग सवा करोड परीक्षार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया था। उन्होंने कहा कि यह सवा करोड़ प्रतिभागी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं जिन परीक्षाओं के लिए वह रात-दिन मेहनत कर रहे है और उनके माता-पिता अपने खून पसीने की कमाई उनके उज्जवल भविष्य के लिए समर्पित कर रहे हैं, वे प्रतियोगी परीक्षायें भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है और कुछ चुनिंदा लोगों द्वारा पैसे के लालच में परीक्षा का पेपर लीक कर शिक्षा माफियाओं के हाथों में सौंप दिया जाता है तो उनके सपने, आत्मविश्वास तथा मनोबल टूट जाता है। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।