एक माह पूर्व चोरी हुई बाइक के साथ चोर गिरफ्तार – uttarakhandawaaz.in

एक माह पूर्व चोरी हुई बाइक के साथ चोर गिरफ्तार

हरिद्वार ,

कोतावली नगर पुलिस ने करीब एक माह पूर्व क्षेत्र से चोरी हुई बाइक को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सचिन कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी मायापुर डामकोटी ने कोतवाली नगर हरिद्वार ने 29 मई 24 को कोतवाली में तहरीर देकर शिकयत की थी। शिकायत में कहा गया था कि कैनाल कालोनी के आवास डी 34 से उसकी बाइक को अज्ञात द्वारा चोरी कर ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए संदिग्धा की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर ऋषिकुल पुल से पहले बने सार्वजनिक शौचालय के पास चोरी की बाइक को बरामद करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम विजय पुत्र श्यामलाल निवासी डेरा भगीरथ थाना झीझाना जिला शामली मुजफ्फरनगर यूपी बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *