चारधाम यात्रा दैनिक बुलेटिन दिनांक-16-05-2024

देहरादून ,
1- सभी चारधाम यात्रा मार्ग खुले हैं ।
2-सभी यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्थित है। सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर दौगुना यात्रियों का आवागमन हो रहा है।एक सप्ताह के अन्तराल में धामों की क्षमता से अधिक लगभग 04 लाख श्रृद्धालुओं द्वारा दर्शन किये जा चुके है।
1-गंगोत्री  एवं यमुमोत्री यात्रा मार्ग पर यातायातकाअधिकदबाव(लगभग 1600 वाहन) होने के कारण मुख्य-मुख्य पड़ावों सेनिश्चित अन्तराल पर वाहनों छोड़ा जा रहा है। देहरादून एवं टिहरी से गंगोत्री एवं यमुमोत्री धाम जाने वाले यात्रियों को फिलहाल निर्धारित स्थानों पर रोका गया है।
2- जनपद रूद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत यात्री वाहनों का अत्यधिक दबाव होने के फलस्वरूप यात्री वाहनों को दगडिया बैरियर फाटा, सेरसी, काकड़ागाड में कुछ समय के लिये रोका जा रहा है एवं अन्य स्थानों जैसे – श्रीनगर, ऋषिकेश में भी पुलिस द्वारा निर्धारित स्थानों (चिन्हित होल्डिंग एरिया) पर यात्रियों को सूचित करते हुए उनको कुछ समय के लिये रोका जा रहा है।
3- चारधाम यात्रा मार्गों में मौसम सामान्य है ।
4- चारों धामों में ठहरे अनुमानित व्यक्तियों की संख्या-
श्री यमुनोत्री धाम 500-600
श्री गंगोत्री धाम 4000-5000
श्री केदारनाथ धाम 25000
श्री बद्रीनाथ धाम6000
5- श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस की एडवायजरी
 फिलहाल गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम हेतु जाने वाले श्रृद्धालुओं से अपील है कि वहां पर अत्यधिक भीड़ होने के फलस्वरूप अपने सुविधानुसार स्थानों पर विश्राम करने का कष्ट करें एवं उपरोक्तानुसार भविष्य में चारधाम यात्रा को प्लान करें।
 चारधाम यात्रा हेतु पंजीकृत श्रृद्धालु को ही धाम हेतु भेजा जा रहा है। अपना व अपने साथियों का पंजीकरण अवश्य करवायें।
 पंजीकृत तिथियों पर ही सम्बन्धित धामों हेतु यात्रा करें ।
 बुजुर्ग व्यक्ति अपने स्वास्थय का ध्यान रखते हुए आवश्यक जीवन औषधियों के साथ ही यात्रा करें। किसी प्रकार की समस्या होने पर डायल 112 पर कॉल करें।
 रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 04.00 बजे तक यात्री वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित है।
 हैली टिकट फ्रॉड से बचें व अधिकृत साईट https://heliyatra.irctc.co.in से ही हैली टिकट बुक करायें ।
 पुलिस सहायता हेतु हेल्प लाईन नम्बर 112 पर कॉल करें।
 अफवाहों से दूर रहें। आवश्यक सूचनाओं हेतु नजदीकी पुलिस सहायता केन्द्र एवं थानों से सम्पर्क करें।
सुगम एवं सुरक्षित यात्रा हेतु उत्तराखण्ड पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *