टिहरी के चम्बा में भारी भूस्खलन से हुए हादसे पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दुःखी

हादसे मे मारे गये लोगों के प्रति गहरा शोक जताया
देहरादून ,

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने जनपद टिहरी गढ़वाल के चम्बा में भारी भूस्खलन से हुए हृदय विदारक हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस अवसर पर करन माहरा ने दैवीय आपदा के चलते हुए इस हादसे मे मारे गये लोगों के प्रति गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है तथा हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंनें कहा कि इस हृदय विदारक हादसे में कई लोग असमय काल कल्वित हो गये हैं उनके परिजनों के लिए यह असहनीय दुःख है हम इस दुःख की घडी में उनके साथ हैं। इस अवसर पर करन माहरा ने जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के कंाग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे राहत बचाव कार्य में प्रशासन के साथ मिलकर लोगों को राहत पहुंचाने में मदद करें। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भूस्खलन के चलते मारे गये लोगों के परिजनों को समुचित मुआवजा दिये जाने तथा घायलों का सम्पूर्ण उपचार कराये जाने की मांग की है। उन्होंने राज्य सरकार से यह भी मांग की है कि भारी बरसात की चेतावनी के चलते संवेदनशील क्षेत्र के लोगों का समय रहते विस्थापन सुनिश्चित किया जाए ताकि इस प्रकार के हादसों से होने वाली जानमाल की हानि से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *