यूपी के व्यक्ति से करीब पौन पांच लाख बरामद – uttarakhandawaaz.in

यूपी के व्यक्ति से करीब पौन पांच लाख बरामद

हरिद्वार ,

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसपी द्वारा नशा कारोबारियों, अफवाह फैलाने तथा अपराधिक किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखते सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये गये थे। जिसके क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक शख्स से लाखों की नगदी बरामद की है। जिसके सम्बंध में शख्स पुलिस को कोई ठोस प्रमाण नहीं दे सका। जिस पर पुलिस ने बरामद की गयी नगदी को जब्त करते हुए जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि अगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी के निर्देश के क्रम में पुलिस ने क्षेत्र में में चैकिंग के दौरान यूपी के एक व्यक्ति के पास से 4,65,440 रुपये की नगदी बरामद की। पुलिस ने भारी भरकम नगदी के सम्बंध में जानकारी लेने के का प्रयास किया गया तो व्यक्ति के सम्बंध में कोई ठोस जानकारी नहीं दे सका। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम अरुण कुमार पुत्र दर्शन सिंह निवासी ग्राम भगवानपुर थाना ठठिया कन्नौज उत्तर प्रदेश बताया है। जिस पर पुलिस ने बरामद की गयी भारी भरकम नगदी के सम्बंध में कोई उचित दस्तावेज न दिखाने पर आदर्श आचार संहिता 2024 के तहत जब्त की गयी नगदी को टेªजरी ऑफिक्स हरिद्वार में जमा कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *