कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष और कई प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने ली भाजपा की सदस्यता – uttarakhandawaaz.in

कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष और कई प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने ली भाजपा की सदस्यता

देहरादून ,

हरिद्वार लोकसभा में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष तथा विस प्रत्याशी रहे एसपी सिंह इंजीनियर सहित कई प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और समर्थकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में हुए ज्वाइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने फूलमाला एवं पटका बनाकर उन्हें पार्टी की औपचारिक सदस्यता दिलाई । इस दौरान अपने संबोधन में श्री भट्ट ने सभी के मान सम्मान का भरोसा दिलाते हुए तत्काल चुनाव अभियान में जुटने का आग्रह किया । उन्होंने कहा, देश की तरह राज्य की जनता ने भी मोदी जी को रिकॉर्ड मतों से तीसरी बार पीएम बनाने का मन बनाया हुआ है । कल हुई मोदी जी की सभा में जनता का आशीर्वाद, देवभूमि के मोदीमय होने की गारंटी है । इस दौरान श्री चौहान ने कहा, हमारे उम्मीदवारों का पांचों सीटों पर 5 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीतना तय है। साथ ही उम्मीद जताई, आप सभी लोगों के लगातार शामिल होने के क्रम से ये आंकड़ा उससे भी अधिक जा सकता है ।

इस दौरान पार्टी में शामिल हुए पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस एवं विधानसभा प्रत्याशी श्री एसपी सिंह इंजीनियर ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम धामी के कार्यों से प्रभावित होकर सभी भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। जब देश और प्रदेश विकसित बनने की दिशा में अग्रसर हो, ऐसे में हम बाहर कैसे बैठ सकते थे । इसी लिए हम सभी भाजपा में शामिल होकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करने में सहयोग करेंगे । उनके साथ कमल थामने वालों में कांग्रेस ओबीसी मोर्चे के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, महामंत्री जिला कांग्रेस विजेंद्र चौहान, सोमवती ब्लॉक अध्यक्ष, जगपाल सिंह महासचिव एससी विभाग आदि शामिल हुवे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *