देहरादून ,
हरिद्वार जिले के रूड़की क्षेत्र में एक युवक की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई, जबकि एसडीआरएफ की टीम ने युवक का शव बरामद कर लिया है। इस अवसर पर पुलिस कोतवाली गंगनहर के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को बताया गया कि गंगनहर में एक युवक डूब गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। इस दौरान सूचना पर एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक पविन्द्र धस्माना के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल में पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए राफ्ट के माध्यम से गंगनहर में उतरकर डीप डाइविंग के माध्यम से संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया जिस दौरान लगभग 15 फीट गहराई से उक्त युवक के शव को गंगनहर से बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने बताया कि उक्त युवक रुड़की से अपने दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाने आया था जहाँ नहाते समय अचानक उक्त युवक का पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर नदी में डूब गया। टीम के सदस्यों ने बताया कि मृतक का नाम अजय सविथा पुत्र उम्र 22 वर्ष पुत्र कमलेश सविथा, निवासी कानपुर, उत्तर प्रदेश है।