कैबिनेट मंत्री जोशी ने मसूरी विस क्षेत्रांतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास – uttarakhandawaaz.in

कैबिनेट मंत्री जोशी ने मसूरी विस क्षेत्रांतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

अधिकारियों को तय समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य करने के दिए निर्देश
देहरादून ,

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विजय कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विजय कॉलोनी, किशन नगर, धोरण खास तथा सरोगांव व धनोला में एमडीडीए द्वारा स्वीकृत रुपये 520.44 लाख की लागत की विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम के दौरान संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को विकास कार्यों के निर्माण की गुणवत्ता तथा तय समय सीमा पर निर्माण कार्य करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जनता की सरकार जनता के द्वार के नारे के साथ काम कर रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की कमान संभाली है, देश में अनेकों अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पद चिन्हों पर चलकर प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए नीत नए आयाम स्थापित कर रहे है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार जो कहती वो करती है और जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है उनका लोकार्पण भी करती है। इस अवसर पर मंत्री ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के माध्यम से रुपए 46 लाख के कार्य भी स्वीकृत करवा दिये है, जिससे सड़को का सुधारीकरण होगा। इस अवसर पर इन योजनाओं का शिलान्यास किया गया जिसमें राजपुर रोड़ एन्कलेव, रैजिडेन्ट वैलफेयर सोसायटी (धोरण खास) देहरादून में रूपये 35 लाख की लागत से आन्तररिक सड़कों का नव निर्माण कार्य। कैनाल रोड़ जाखन में आनन्द शर्मा, निना छिब्बर के घर तक रूपये दो लाख की लागत से तार बाड़ सुरक्षा दीवार बनाये जाने का कार्य। सहस्त्रधारा रोड़ राजेश्वर नगर फेस-एक में रूपये 63.32 लाख की लागत से बीएमएसडीबीसी से सड़क का निर्माण कार्य।सहस्त्रधारा रोड़ राजेश्वर नगर फेस-5 में लेन नं0-4 में रूपये 13.50 लाख की लागत से सड़क का निर्माण कार्य।कण्डोली चीड़ोवाला लेन नंबंर-दो मेन रोड़ में रूपये 11.61 लाख की लागत से दून वैल्डिंग की दुकान से सुरेश काला के घर तक सड़क निर्माण कार्य। इस अवसर पर राजपुर क्षेत्र के अन्तर्गत ढाकपट्टी में रूपये 14.70 लाख की लागत से राजपुर तिराह पर यूको बैंक से लेकर इकरार के घर तक सड़क निर्माण कार्य। दून डिवाईन वैली एन्कलेव सोसाइटी में रूपये 5.31 लाख की लागत से बुजगों एवं महिलाओं के बैठने हेतु लगभग 30 बैंच लगवाये जाने का कार्य। मसूरी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं0-05 धोरणखास में रूपये 54.00 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य एवं वार्ड के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर 900 मीटर सड़क निर्माण एवं नाली निर्माण कार्य आदि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *