इस बार चार धाम यात्रा में व्यवस्थाएं सीएम की मॉनिटरिंग से चलेगी

 देहरादून ,

सीएम  पुष्कर सिंह धामी नेआज सचिवालय में चारधाम यात्रा-2024 की तैयारियों के सम्बन्ध में आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों को चारधाम यात्रा की तैयारियों एवं मॉनिटरिंग हेतु कमेटी गठित करने और यातायात प्रबंधन के सुगम संचालन हेतु एसपी/ एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी को नियुक्त करने के निर्देश दिए।

यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी लगाने के साथ ही सड़कों को दुरस्त करने और यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि यात्रा काल के दौरान सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग की जाए और मौसम, आपदा, यात्रा से संबंधित फेक न्यूज पर लगाम लगाई जाए। मौसम के पूर्वानुमान संबंधित जानकारी के लिए मैसेज अलर्ट की व्यवस्था की जाए। चारधाम यात्रा के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और मिशन मोड पर प्लास्टिक फ्री चारधाम यात्रा अभियान चलाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *