देहरादून ,
राज्य कर विभाग से हटाये गये उपनल के तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों की पुनः बहाली किये जाने की मांग को लेकर उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा से जुड़े हुए कार्मिकांे ने रिंग रोड स्थित आयुक्त कर के कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। यहां मोर्चा के प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं कार्मिक राज्य कर विभाग के आयुक्त कर मुख्यालय के कार्यालय में इकटठा हुए और वहां पर 113 डाटा एन्ट्री आॅपरेटरों को हटाये जाने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और कहा कि हटाये गये कार्मिकों की पुनः बहाली नहीं की जाती है तब तक आंदोलन को जारी रखा जायेगा। इस अवसर पर गोदियाल ने कहा कि राज्य कर विभाग उत्तराखंड में नियमित नियुक्ति उपरांत पर्वू से कार्यरत 113 डाटा एन्ट्री आॅपरेटरों को बिना किसी कारण के सेवा से पृथक किया गया है और इन कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से पुनः बहाल किये जाने की जरूरत हे। उन्होंने कहा कि राज्य कर विभाग से विगत 15-16 वर्षों से पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्यरत यह 113 डाटा एन्ट्री आॅपरेटरों को यह कारण देते हुए पृथक किया गया है कि विभाग में सीधी भर्ती से नियमित नियुक्ति हो गई है। उन्होंने कहा कि जबकि सीधी भर्ती शब्द का उल्लेख करते हुए पदोन्नति के एवं कनिष्ठ सहायक से अतिरिक्त तृतीय श्रेणी के रिक्त पदों को छिपाया गया है और वर्तमान में राज्य कर विभाग में कनिष्ठ सहायक के स्वीकृत कार्यरत एवं रिक्त पदों का विवरण दिया गया है। उन्होंने कहा कि विगत कई वर्षों से राज्य कर विभाग में तृतीय श्रेणी के वरिष्ठ सहायक एवं प्रदधान सहायक के रिक्त पदों के सापेक्ष उक्त डाटा एन्ट्री आॅपरेटरों से ही सेवा ली जाती रही है जिसके लिए अतिरिक्त वेतन या उच्चीकृत वेतन कभी भी नहीं दिया गया है। इस अवसर पर मोर्चा के पदाधिकारी एवं उपनल कर्मचारी शामिल रहे।