देहरादून ,
उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। देहरादून स्थित सचिवालय में हुई इस बैठक में धामी कैबिनेट ने कई बड़े फैसले लिए हैं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने UCC को लेकर कहा कि अभी सरकार की ओर से ड्राफ्ट का अध्ययन जारी है। इसे अगली कैबिनेट में लाया जाएगा। सीएम ने कहा आगामी छह फरवरी को एक और कैबिनेट का आयोजन किया जाएगा जिसमें यूसीसी ड्राफ्ट को मंजूरी दी जाएगी। उसके बाद ही बिल को विधानसभा में पेश किया जाएगा।
कैबिनेट ने लगाई उत्तराखंड फिल्म नीति पर मुहर
पर्वतीय क्षेत्रों में सिनेमा हॉल खोलने के लिए दी जाएगी 25 लाख रुपए की धनराशि
फ़िल्म नीति मे बड़ा फैसला, अब क्षेत्रीय भाषा में निर्माण करने वाले को फ़िल्म निर्माण करने मे 2 करोड़ रूपए मिलेंगे, पहले 25 लाख मिलता था
राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय फ़िल्म OTT को भी अब मिल सकेगी आर्थिक सब्सिडी, फ़िल्म का 30 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी
बच्चों के लिए फ़िल्म बनाई तो 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा मिलेगा पैसा
राज्य के कलाकारों को मुख्य भूमिका में रखा जाएगा तो 10 लाख मिलेगा
फ़िल्म ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में अगर sc और st का बच्चा पढ़ाई करेगा तो उसकी 75 प्रतिशत फीस सरकार देगी
पर्वतीय इलाकों में सिनेमा हाल बनाएगा तो 25 लाख सरकार देगी
फ़िल्म सिटी कोई बनाता हैं तो उसे 50 लाख मिलेंगे
पोस्ट प्रोडक्शन लैब बनाने वाले को 25 लाख मिलेगा
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सिविल न्यायालय लिपिक वर्गीय सेवा नियमावली 2007 में संसोधन
जनपद चंपावत के तहसील पाटी को नगर पंचायत बनाये जाने का निर्णय
नगर पालिका खटीमा के सीमा विस्तार का निर्णय
ग्रामीण पेयजल योजना संचालन एवं रख रखाव नियमावली 2024 को मंजूरी
उत्तराखण्ड ऑन डिमांड ठेका गाडी द्वारा परिवहन संसोधन नियमावली
विशेष श्रेणी के स्कूलों में रिटायर्ड अध्यापकों को रखने की दी अनुमति
उत्तराखंड घुड़सवार पुलिस सेवा संशोधन नियमावली 2024 को मिली मंजूरी
कैबिनेट ने लिया चंपावत के पाटी तहसील को नगर पंचायत बनाने का फैसला
नगर पालिका खटीमा का किया जाएगा सीमा विस्तार, कैबिनेट ने दी मंजूरी
