भाजयुमो 25 को करेगा सभी 70 विस क्षेत्रों में नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन – uttarakhandawaaz.in

भाजयुमो 25 को करेगा सभी 70 विस क्षेत्रों में नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन

देहरादून ,

भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में नमो नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन 25 जनवरी को राज्य की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में किया जायेगा। यहां बलबीर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री विपुल मैंदोली ने बताया कि 25 जनवरी को पूरे भारत में नमो नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नमो नव मतदाता सम्मेलन को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाइव संबोधित किया जा जाएगा और नव मतदाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री फस्र्ट टाइम वोटर से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नमो नव मतदाता की प्रदेश संयोजक दिव्या राणा ने ने कहा कि पूरे उत्तराखंड प्रदेश में 70 की 70 विधानसभाओं में नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नमो नव मतदाता सम्मेलन में प्रत्येक विधान सभा में 18 से 25 वर्ष की आयु के कम से कम 1000 नव मतदाता जो इस बार के लोक सभा चुनाव में प्रथम बार वोट करेंगे इस सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *