पुनीत सुपरस्टार जिन्हें लॉर्ड पुनीत के नाम से भी जाना जाता है, बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद अब एक और रियलिटी शो में नजर आने वाले हैं। वह जल्द ही कंगना रणौत के शो लॉक अप 2 का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह शो से जुड़ा अपडेट देते दिख रहे हैं।