चोरी की चार बाइको के साथ चोर गिरफ्तार

जसपुर ,

खबर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र से है जंहा जसपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने एक चोर को चोरी की चार बाइको के साथ गिरफ्ताफर किया है जिसमे आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है l
दरसल चोरी की घटनाओं का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा था जिसकी रोकथाम के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही थी उसी क्रम में जसपुर मंडुआखेड़ा के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक कौशल निवासी कासमपुर को बिना नंबर प्लेट की गाड़ी के साथ पकड़ा गया जिसकी निशानदेही पर बिजली घर के पास खंडर से चोरी की तीन बाइको को ओर बरामद किया गया वंही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है वंही कोतवाल जसपुर आशुतोष सिंह ने बताया की जसपुर कोतवाली क्षेत्र में नवंबर ओर दिसंबर के माह में वाहन चोरी की घटनाएं हुई थी जिसके लिए टीमो का गठन किया गया था जिसमे चेकिंग के दौरान कौशल निवासी गांव कासमपुर को बिना नंबर प्लेट की गाड़ी के साथ पकड़ा गया और उसकी निशानदेही पर बिजली घर के पास से तीन चोरी की बाइको को ओर बरामद किया गया है जिसमे से चोरी की दो बाइके क्षेत्र से सम्बंधित नही है जिनका चेचिस नंबर भी घिस गया है जिसमे जांच की जा रही है कि ये गाड़िया कँहा से चोरी की गई है जिसके बाद उसमें नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *