तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत मोदी की जनता में गारंटी पर मोहरः कौशिक

जीत से उत्साहित भाजपाईयों ने जश्न मनाकर अतिशबाजी कर मिठाई बांटी
हरिद्वार ,

विधानसभा के चुनाव परिणाम में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्यों में हुई भाजपा की प्रचंड जीत पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चैक पर जमकर जश्न मनाया और जोरदार नारेबाजी करते हुए आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि तीनों राज्यों के चुनाव परिणामों ने यह सिद्ध कर दिया है कि मोदी की गारंटी पर जनता को पूर्ण विश्वास है। जिस प्रकार कांग्रेस ने इन विधानसभा चुनाव में जमकर दुष्प्रचार किया और जनता को गुमराह करने का काम किया। लेकिन तीनों राज्यों की जनता ने मोदी जी के सुशासन और विकास पर अपनी मोहर लगाई है। उन्होंने कहा कि इन चुनाव परिणामों ने यह भी सिद्ध कर दिया है कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत के साथ लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है और मोदी जी के नेतृत्व में पुनः एक बार देश को मोदी जी जैसा कर्मशील प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बूथ और पन्ना स्तर तक सक्रिय अपने जोशीले संगठन और अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बदौलत यहां तक पहुंची है कांग्रेस हमेशा माहौल के आधार पर चुनाव में जाती है, जबकि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत और विकास के आधार पर जनता के बीच जाती है, आज इन राज्यों की जनता ने एक ओर जहां भाजपा को जिताया है, वहीं राहुल गांधी को भी नकार दिया है। उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री की सटीक चुनावी रणनीति और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कुशल मार्गदर्शन ने भी इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, भाजपा मंडल अध्यक्ष तरुण नैय्यर, हीरा सिंह बिष्ट, राजेश शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, भाजपा जिला महामंत्री आशु चैधरी, आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल गुड्डू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रीति गुप्ता, शीतल पुंडीर, अनिल पुरी, राहुल शर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष एजाज हसन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *