प्रधानमंत्री मोदी ले रहे हैं रेस्क्यू कार्य के पल-पल की जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूरभाष के माध्यम से सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। इस दौरान प्रधानमंत्री को टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने हेतु विभिन्न विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी गई।

उत्तराकाशी ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को ऑगर मशीन के समक्ष उत्पन्न हो रही समस्या के समाधान, श्रमिकों की स्थिति, उन्हें दी जाने वाली खाद्य एवं अन्य दैनिक सामग्री के साथ ही टनल से श्रमिकों के बाहर आने पर उनके लिए तैयार स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में अवगत कराया।

सीएम धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री उत्तरकाशी में आई इस आपदा में सुरंग के अंदर फंसे हुए श्रमिकों के प्रति बेहद संवेदनशील हैं एवं निरंतर वहां चल रहे कार्यों की जानकारी ले रहे हैं। हमें विश्वास है कि जल्द ही हम श्रमिक भाइयों को सकुशल बाहर निकालने में सफल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *