धनतेरस पर राजधानी के बाजार चहके, लोगों ने की जमकर खरीददारी

देहरादून ,

दीपावली त्यौहार के उपलक्ष्य में आज धनतेरस पर राजधानी के बाजारों में काफी रौनक और चहल पहल देखने को मिली। वहीं राजधानी के बाजार गुलजार रहे। इस दौरान महंगाई के बीच त्यौहार पर खुशियां घर तक ले जाने का हक हर किसी को हैं वहीं लोगों ने बर्तनों, सोना, चांदी, मिठाई व आतिशबाजी, लड़ियों की भी खूब खरीददारी की। इस अवसर पर धनतेरस पर पल्टन बाजार से लेकर धामावाला बाजार, दिलाराम बाजार, सरनीमल बाजार, राजपुर रोड, धर्मपुर, रेसकोर्स, गढ़ी कैंट, आराघर, शास्त्रीनगर, क्लेमेनटाउन बाजार, और अन्य बाजारों में खासी भीड़ देखी गयी। इस दौरान ग्राहकों द्वारा देसी टेस्ट के साथ ही साथ चाईनिज आईटमों को भी खरीदते हुए दिखाई दिये जो यह साबित करने में काफी होगा कि अब बाहर से बनकर अपने शहर में आने वाली सामग्रियों का जादू लोगांे के सिर चढ़कर बोलने लगा हैं। इस दौरान बाजार में लाल मिटट्ी से बने दीयों को ज्यादा पसंद कर रहे है और उनकी खरीददारी भी की गई। वहीं दूसरी ओर घर की सजावटी चीजों को खरीदने में भी लोग पीछे नहीं हट रहें है। इस अवसर पर लोग रंग बिरंगी झालर से लेकर लाईटिंग लैम्प और शुभ दीपावली का टैग लोगों को खूब भा रहा है और लोग उनकी जमकर खरीददारी कर रहे हैं जिनके दाम भी पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बढे़ हुए हैं। इसी तरह रंगोली कलर का रेट भी बढ़ गया हैं। महंगाई के इस दौर में भी खूब खरीददारी की जा रही हैं। जिनमें घर की सजावटी आईटमों से लेकर अन्य खाद्य सामग्रियों को भी पीछे नहीं छोड़ा जा रहा हैं। इसी तरह विभिन्न रंगों से रंगे दीये और डिजाईनिंग दीये भी महंगे होते जा रहें है। जिनका मूल्य पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बढ़ गया हैं। इस दौरान मोमबत्ती भी बाजारों में सजी हुई हैं उसे खरीदा जा रहा हैं और वहीं इसके साथ ही साथ अन्य आर्टीफिशियल मोमबत्तियों को खरीद कर अपने घर की शोभा बढ़ायी जा रही हैं। वहीं मिटटी के दीए खरीदने वालों में भी काफी उत्साह दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *