तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गृह मंत्री अमित शाह पर रामेश्वरम से पदयात्रा नहीं बल्कि ‘पाप यात्रा’ (तमिल में पावा यतिराई) शुरू करने का आरोप लगाया और दावा किया कि भाजपा भी परिवारवाद को कायम रख रही है।द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष स्टालिन ने कहा, गृह मंत्री ऐसे बात करते हैं जैसे परिवार का शासन केवल तमिलनाडु में ही मौजूद है और वह इस तथ्य को भूल गए कि यह भाजपा में भी मौजूद है। उन्होंने तमिलनाडु के मछुआरों के प्रति भाजपा के अचानक पैदा हुए स्नेह और सहानुभूति पर भी सवाल उठाया।