देहरादून ,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि इस साल गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्तराखंड एसटीएफ के 01 निरीक्षक व 02 उप निरीक्षकों को गृह मंत्रालय के स्पेशल ऑपरेशन मेडल 2023 से नवाजा गया है।
ज्ञात हो की गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इस वर्ष देश की आंतरिक सुरक्षा हेतु स्पेशल ऑपरेशन को अंजाम देने वाले कर्मियों को *स्पेशल ऑपरेशन मेडल* से नवाजे जाने की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा किसी स्टेट पुलिस या ऑपरेशनल यूनिट द्वारा देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए किए गए विशेष कार्य के लिए दिया जाता है।
इस साल भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा सीआइए, एनसीबी, एनआईए, आसाम, आंध्र प्रदेश,गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, तेलांगना,वेस्ट बंगाल और उत्तराखंड एस टी एफ सहित 194 अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया जा रहा है।
एसएसपी एसटीएफ द्वारा उत्तराखंड एस टी एफ के स्पेशल ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया की उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा एनआईए की टीम के साथ एक सयुंक्त ऑपरेशन में माह नवंबर 2022 में अलकायदा इंडियन सब कॉंटिनेंट या अल क़ायदा बर्र ए सग़ीर और उसके सहयोगी आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन से जुड़े आठ आतंकियों को गिरफ़्तार किया गया था, जिनके तार बांग्लादेशी आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश और अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट से जुड़े थे। पकड़े गए आरोपी अपनी कट्टरपंथी विचारधारा से यूपी, उत्तराखंड के युवाओं को जोड़ रहे थे।
पकड़े गए आतंकियों द्वारा पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के सलेमपुर, ज्वालापुर ,हरिद्वार में धार्मिक संस्थानों के जरिए जेहादी विचारधारा को बढ़ावा दे रहे थे ।
माननीय केन्द्रीय गृह मंत्री, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2023 के लिए निम्नलिखित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को केन्द्रीय गृह मंत्री का स्पेशल ऑपरेशन पदक प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है-
1. श्री अबुल कलाम, निरीक्षक नागरिक पुलिस एसटीएफ उत्तराखण्ड।
2. श्री नरोत्तम बिष्ट, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एसटीएफ उत्तराखण्ड।
3. श्री उमेश कुमार, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एसटीएफ उत्तराखण्ड।
विगत वर्ष उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा हरिद्वार से की गयी 03 आतंकियों की गिरफ्तारी में इनकी सक्रिय भूमिका रही।