देहरादून,
देहरादून के श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कार्यरत दो महिला सफाई कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट, जानलेवा हमले और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पटेल नगर पुलिस ने कृष्णा हाउसकीपिंग के संचालक दीपक जायसवाल, विनोद नौटियाल सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में कृष्णा हाउसकीपिंग के चार सुपरवाइजर भी पुलिस की जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं।