देहरादून ,
देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 को चंदर रोड, नई बस्ती डालनवाला निवासी एक महिला ने थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई कि अब्दुल रहमान ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की तथा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देश पर थाना रायपुर में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तेजी से सुरागरसी करते हुए आरोपी अब्दुल रहमान (उम्र 23 वर्ष), निवासी नजीबाबाद, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी रक्षा विहार, रायपुर, देहरादून को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पिंकी पंवार, कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल प्रदीप सिंह शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और पीड़िता को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।