23 मई से खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट, 20 मई को पहला जत्था रवाना – uttarakhandawaaz.in

23 मई से खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट, 20 मई को पहला जत्था रवाना

देहरादून ,

लोक भवन, देहरादून में मंगलवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आगामी श्री हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों और कार्यक्रम की जानकारी साझा की गई।

बताया गया कि इस वर्ष श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा के पवित्र कपाट 23 मई 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा का शुभारंभ 20 मई को ऋषिकेश से ‘पंज प्यारों’ की अगुवाई में पहले जत्थे की रवानगी के साथ होगा।

राज्यपाल ने यात्रा की तैयारियों, व्यवस्थाओं और मार्गों पर किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समन्वय के साथ समय पर पूरी की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा मिल सके।

उन्होंने ट्रस्ट, शासन और स्थानीय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। साथ ही उन्होंने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *