देहरादून,
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर एफआरआई में आयोजित होने वाले वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट मोड पर हैं।
सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम स्थल पर बैग/झोला, पानी की बोतल, ज्वलनशील पदार्थ, लाइटर व अन्य सामान ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
प्रशासन की अपील:
कार्यक्रम में भाग लेने वाले आम नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे ऐसी किसी भी वस्तु को अपने साथ कार्यक्रम स्थल में न लाएँ। किसी भी प्रतिबंधित वस्तु के साथ आने वाले व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यह कदम वीवीआईपी कार्यक्रम की सुरक्षा और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
