देहरादून ,
टिहरी जनपद के कोटि कॉलोनी के स्थानीय लोगों द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि खाण्डखाल के पास एक वाहन अनियंत्रित होने से लगभग 30 मीटर खाई में गिर गया है। इस दौरान इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी राकेश सिंह के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इस दौरान एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए खाई में गिरे वाहन तक पहुँच बनायी व कार सवार सभी पांच लोगांे को खाई से बाहर निकाला। इस दौरान टीम के सदस्यों ने बताया कि सौभाग्य से सभी लोग मामूली रूप से घायल थे जिन्हें टीम द्वारा रोप की सहायता से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाया गया। टीम के सदस्यों ने बताया कि कार सवारों में स्वरुप सिंह चैहान उम्र 53 वर्ष पुत्र जगनाथ सिंह चैहान, निवासी 41 चंडीगढ, हमेल सिंह उम्र 32 वर्ष पुत्र शेर सिंह, निवासी नांगल डैम जिला रोपड़ पंजाब, मालती देवी उम्र 40 वर्ष, राजवीर सिंह उम्र 18 वर्ष, साहिल उम्र 16 वर्ष शामिल हैं।
