रवीना की हत्या उसके पूर्व प्रेमी सुपरवाईजर ने गला दबाकर की, गिरफ्तार
सुपरवाईजर और रवीना के बीच लम्बे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग
दोनों के परिजन नहीं थे शादी के लिए तैयार, प्रेमी ने कर ली अन्य से शादी
सुपरवाईजर रवीना पर किसी अन्य से शादी ना करने का डाल रहा था दबाव
पूर्व प्रेमी चाहता था कि रवीना पूर्व की तरह उससे सम्बंध बनाये रखे
प्रेमिका के किया इंकार तो बहाने से टिबड़ी क्षेत्र में लाकर कर दी हत्या
हरिद्वार ,
कोतवाली रानीपुर क्षेत्र स्थित टिबड़ी के समीप झाड़ियों में मिले युवती के कांकड़ की पहचान रावली महददू निवासी रवीना के तौर पर हुई है। जिसकी हत्या उसके पूर्व प्रेमी व कम्पनी के सुपरवाईजर ने गला दबाकर की। पुलिस टीम ने रवीना के हत्यारोपी पूर्व प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। जिसने पूछताछ के दौरान प्रेमिका की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूली है। प्रेमी ने रवीना की हत्या अन्य लड़की से शादी करने के बाद भी उससे पूर्व की तरह यथावत सम्बंधा बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। रवीना के इंकार करने पर बहाने से टिबड़ी क्षेत्र में लाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ सम्बंधिात धााराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस बात की जानकारी एसएसपी अजय सिंह ने मंगलवार को रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई 23 को टिबड़ी रोड़ किनारे झाड़ियों के बीच गड्डे में एक अज्ञात युवती का कंकाल लोगों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस ने कांकड की शिनाख्त के तमाम प्रयास किये। लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने कांकड की शिनाख्त के लिए आसपास थानों से सम्पर्क कर उनके क्षेत्र में होने वाली महिला की गुमशुदगी दर्ज होने की जानकारी लेते हुए मिले कांकड व उसके कपड़ों से मिलान करने पर भी कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस टीम कांकल की शिनाख्त के प्रयास में जुटी थी। इसी दौरान सिडकुल थाने में 30 जुलाई 23 को एक व्यक्ति रामप्रसाद पुत्र सलेखू हाल निवासी रावली महदूद ने अपनी पुत्री रवीना के 11 जुलाई 23 से लापता होने के सम्बंध में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी। पुलिस ने इस मामले की जानकारी कोतवाली रानीपुर पुलिस को शेयर करते हुए रामप्रसाद को कांकल के कपड़ों के जरिये उसकी पहचान के प्रयास किये। जिस पर पीड़िता पिता ने कपड़ों के आधाार पर कांकड़ की शिनाख्त अपनी लापता बेटी रवीना के रूप में की। उन्होंने बताया कि कांकड़ की शिनाख्त होने के बाद कोतवाली रानीपुर, सिडकुल थाना पुलिस युवती की हत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुट गयी। दोनों थानों की पुलिस टीम के साथ सीआईयू टीम को भी शामिल किया गया। पुलिस टीम युवती की पहचान होने के बाद जिस कम्पनी में युवती काम करती थी। पुलिस टीम ने उसके साथ काम करने वाले सहयोगियों से पूछताछ की गयी। पुलिस टीम को जांच के दौरान अहम जानकारी हाथ लगी। जिसके आधार पर पुलिस ने कम्पनी के सुपरवाईजर पुनीत निवासी धामपुर बिजनौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान सुपरवाईजर पुनीत ने खुलासा किया कि उसका और रवीना का लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। लेकिन परिजन शादी के लिए राजी ना होने के कारण उसकी शादी फरवरी माह में अन्य युवती के साथ हो गयी। रवीना की भी सगाई हो चुकी थी। लेकिन वह चहता था कि रवीना शादी ना करे और उसके साथ पूर्व की तरह यथावत सम्बंध बनाये रखे। लेकिन रवीना का यह मंजूर नहीं था, इसलिए उसने अपना सिम बदल लिया। जिसकी जानकारी उसको लगते ही उसका परा चढ़ गया और उसने किसी बहाने से रवीना को लेकर टिबड़ी क्षेत्र स्थित झाड़ियों में ले जाकर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। जिसके बाद पुनीत रवीना के शव को गढ्ढे में बरसात के पानी में फैंक कर चला गया। पुलिस टीम ने हत्यारोपी पूर्व प्रेमी की निशानदेही से घटना में इस्तेमाल बाइक और मृतका के विभिन्न पहचान पत्र भी बरामद किये हैं। पुलिस ने हत्यारोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पत्रकार वार्ता के दौरान हत्या का खुलासा करने वाली टीम मौजूद रही।