हिमालय एक पर्वत मात्र नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता का प्रतीकः गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री जोशी ने गांधी पार्क में हिमालय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
देहरादून ,

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के गांधी पार्क में हिमालय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने और संरक्षण गतिविधियों में सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने के लिए हिमालय दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि देश को पानी हवा व मिट्टी की आपूर्ति करने में हिमालय की महत्वपूर्ण भूमिका है तो जैव विविधता का भी यह अमूल्य भंडार है। हिमालय एक पर्वत मात्र नहीं है बल्कि हमारी सभ्यता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आपदाओं में दो महत्वपूर्ण हिस्से हैं, जिसमें से एक हिस्सा स्थानीय है, दूसरा हिस्सा धरती पर बढ़ते तापमान का है, जिसका सीधा असर हिमालय के जलवायु परिवर्तन पर पड़ता है। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि इस खास मौके पर राज्यभर में हिमालयी क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन व आपदाओं से पड़ रहे असर और इससे निपटने के उपायों पर मंथन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हिमालय के प्रति सबकी समझ बने, इस संदेश के साथ प्रदेश भर में इस प्रकार के आयोजन किए जाने आवश्यक हैं। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि जल वायु परिवर्तन के कारण हिमालय पर मंडरा रहे खघ्तरे का समाधान केवल सामूहिक सहभागिता के द्वारा ही निकाला जा सकता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी प्रबुद्धजनों से अपील करते हुए कहा इस प्रकार के कार्यक्रमों के द्वारा आम जन में हिमालय के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास निरंतर करते रहें। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने आयोजको को कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *