रुद्रपुर,
रुद्रपुर जिला पंचायत में तैनात अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने छतरपुर क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर में अवैधानिक रूप से चल रही प्लास्टिक फैक्टरी में छापा मार फैक्ट्री को सील कर दिया है |
अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह व उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट की मौजूदगी में फैक्ट्री का ताला तुड़वाकर फैक्ट्री से बरामद हुए मशीनों सहित सामान को जप्त कर लिया |
इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने बताया की हाईकोर्ट एवं शासन द्वारा सिंगल यूज्ड प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है |
लेकिन इसके बावजूद अवैधानिक रूप से चोरी छुपे फैक्ट्री में सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का उत्पादन किया जा रहा है जिनके ऊपर विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है |
अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने बताया कि छतरपुर क्षेत्र में यादृच्छिक चेकिंग के दौरान अवैधानिक रूप से चल रही सिंगल यूज्ड प्लास्टिक बनाने वाली फैक्ट्री का पता चला |
जिसके बाद जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में फैक्ट्री का ताला तुड़वाया गया जहां फैक्ट्री के अंदर से 20 बोर से अधिक सिंगल यूज्ड प्लास्टिक बरामद की गई और प्लास्टिक बनाने वाली तीन बड़ी मशीनों को भी बरामद किया गया है |
जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह एवं उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट के नेतृत्व टीम ने छतरपुर क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर में स्थित अन्नपूर्णा कोल्ड स्टोरेज के कंपाउंड के अंदर अवैधानिक रूप से चल रही प्लास्टिक फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया है और फैक्ट्री के मालिक के ऊपर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया है |