ऋषिकेश त्रिवेणी घाट में लोगों में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के पार – uttarakhandawaaz.in

ऋषिकेश त्रिवेणी घाट में लोगों में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के पार

ऋषिकेश ,

पहाड़ों में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर फिर चेतावनी रेखा को पार कर गया है। गंगा खतरे के निशान से केवल आधा मीटर नीचे बह रही है। गंगा का जलस्तर और ज्यादा बढ़ने की आशंका भी जताई गई है। इसलिए प्रशासन ने सभी गंगा घाटों पर निगरानी बढ़ा दी है। जल पुलिस को प्रशासन ने अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। गंगा घाट आने वाले श्रद्धालुओं को गंगा से दूर करने के निर्देश भी दिए हैं। जल पुलिस के जवान मुनादी कर घाट पर आने वाले लोगों को गंगा से दूर रहने के लिए जागरुक कर रहे है। सीओ संदीप नेगी ने बताया कि आज दोपहर 12 बजे तक गंगा चेतावनी रेखा को पार कर गई थी। वर्तमान समय में गंगा अपने खतरे के निशान 340.50 मीटर से आधा मीटर नीचे बह रही है। इस पूरे बरसात के सीजन में यह गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड पर दर्ज किया गया है। बाढ़ की आशंका के चलते निचले इलाकों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *