बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा को कार्यवाही की मांग, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

देहरादून ,

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, हिंदू मंदिरों पर हमले और हिंदूओं की हत्या के विरोध में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर हिन्दूओं की सुरक्षा के लिए कार्यवाही किये जाने की मांग की गई। यहां अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में प्रदेश अध्यक्ष बिजेन्द्र नेगी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय में इकटठा हुए और वहां पर उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया कि बांग्लादेश में हिंसक आंदोलन के कारण पूरी कानून-व्यवस्था और सरकार चरमरा गई है और बांग्लादेश में आंदोलन का एक बड़ा हिस्सा भारत-विरोधी, हिंदू-विरोधी समुदाय का है। ज्ञापन में कहा गया कि इस आंदोलन में जानबूझकर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है और जगह-जगह हिंदुओं पर हमले, लूटपाट, घर जलाना, मंदिर तोड़ना, मूर्तियां तोड़ना हिंदू बहन बेटियों के साथ दुराचार, हत्याएं की जा रही हैं। ज्ञापन में कहा गया कि भारत सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं के जीवन की सुरक्षा के लिए अंतराष्ट्रीय मंच पर आवाज उठाए बांग्लादेश पर दबाव बनाकर हिंदुओ की सुरक्षा सुनिश्चित करंे। ज्ञापन में कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की मांग करता है बांग्लादेश के एक एक हिंदू की रक्षा की जानी चाहिए और जिन लोगों ने हिंदूओं के खिलाफ जघन्य अपराध किए हैं। इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *